दुर्ग
अज्ञात आरोपियों ने की मारपीट
12-May-2023 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 12 मई। पुरानी किसी बात को को लेकर दो अज्ञात आरोपियों ने प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 341, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ किया है। पुलिस के मुताबिक चौहान ग्रीन वैली अपार्टमेंट कोहका निवासी फिरोज खान ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। 10 मई को वह बीजेपी कार्यालय के पीछे से पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। लगभग 1.45 बीजेपी कार्यालय के पीछे दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और फिरोज खान का रास्ता रोककर कहा कि ज्यादा होशियार बनता है मामले में टांग अड़ाता है, कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे प्रार्थी के पीठ, कमर, हाथ में चोट आई। आरोपी वहां से भाग निकले।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे