दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 मई। भारती विवि, दुर्ग में जन्तु शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, जैव प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के तत्वावधान में मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य पर रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय टाइम टू डेलिवर्ड जीरो मलेरिया - इन्वेस्ट, इनोवेट एंड इंप्लीमेंट था। प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सुंदर सुंदर रंगोली बनाई।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को दस अलग-अलग समूह में शामिल किया गया। समूह का नाम क्रमश: ए, बी, सी, ............जे तक रखा गया, जिसमें प्रत्येक समूह में दो से तीन विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
इस प्रतियोगिता का प्रारंभ डॉ. समन सिद्दीकी ने स्वागत भाषण दे कर किया जिसमे इन्होंने मलेरिया से सुरक्षा तथा सावधानी के बारे में जानकारी दी तथा डॉ. चांदनी अफसाना ने मलेरिया दिवस के विषय से संबंधित जानकारी दी। छात्रों द्वारा बनाई रंगोली का अवलोकन कार्य डॉ. जे. पी. कन्नौज प्रमुख आंतरिक परिवाद समिति तथा सपना पांडेय सहायक प्राध्यापिका फूड एंड न्यूट्रीशन विभाग द्वारा किया गया। इन्होंने विद्यार्थियों के प्रतिभा को सराहा तथा उन्हें ढेर सारी शुभकामनायें दिए। सभी प्रतिभागियों ने मन मोहक रंगोली बनाई जिसमें प्रथम स्थान पर समूह सी एम.एस. सी. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी रवीना टंडन, पूनम धोपरे तथा तृप्ति दिल्लीवार रहे, द्वितीय स्थान पर समूह एफ बी.एस-सी. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी हेमलता मंडावी एवम भुनेश्वरी सोरी रहे तथा तृतीय स्थान पर दो समूह के विद्यार्थी रहे समूह ए के विद्यार्थी रहे एम.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर जंतुविज्ञान की छात्रा मोनिका, मधु साहू तथा नैहीत चावड़ा तथा रहीं तथा समूह डी से झमीरा पटेल और फातिमा साहू रहीं।
विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर इनका उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अंशु दीप खलखो तथा लीलम चंद्राकर ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं से कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में जीवविज्ञान विभाग के सभी सहयोगी प्राध्यापिकाएं गरिमा बंछोर, संगीता वर्मा, खोमलता साहू, बिंदु बाला कोशारिया और आयुषी साव उपस्थित रहे और प्रतियोगिता सुचारू रूप से संचालन हेतु अपना सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।