दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 10 मई। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी धमधा मंडल महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के तत्वाधान में गंडई चौक में छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। धमधा मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में कितना शून्य लगेगा उसको गिनना मुश्किल है, इतनी भ्रष्ट सरकार आ गई है। इसको उखाडऩा अति आवश्यक है।
भाजपा के हीमा साहू ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कांग्रेस सरकार को 2023 चुनाव में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। युवा मोर्चा जिला प्रदेश समिति सदस्य आरुणि दानी ने कहा कि कांग्रेस ने बजरंग दल पर बेन लगाने की बात कह कर बजरंगियों का अपमान किया है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा पुतला दहन पश्चात भाजपाइयों ने वहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस अवसर पर देवी प्रसाद वर्मा महामंत्री, सुनील गुप्ता, भूषण धीवर, रमन यादव, बृजेंद्र दानी, दिलीप गुप्ता, प्रदीप ताम्रकार, दीपक चौहान, नरेश साहू, राजा स्वर्णकार, पवन देवांगन, तुकेश सोनवानी के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई।