दुर्ग

पटरीपार के नागरिकों को मिली 71 लाख की सौगात
09-May-2023 4:08 PM
पटरीपार के नागरिकों को मिली 71 लाख की सौगात

दुर्ग, 9 मई। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पटरीपार जवाहर नगर गेट हनुमान मंदिर के करीब विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल सडक़ डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। वार्ड नागरिकों के अलावा लोगों के लिए सुगम आवागमन में मदद मिलेगी। साथ ही सडक़ डामरीकरण की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। विधायक अरुण वोरा शहर क्षेत्र में लगातार 7 से 8 घंटे दौरा कर रहे है लोगो से उनकी समस्या से रूबरू भी हो रहे है। भूमिपूजन के दौरान सीधे नागरिकों से रूबरू भी हुई।

विधायक अरुण वोरा ने कहा जबसे कॉंग्रेस की सरकार आने से लगातार विकास कार्यों में बढ़ोतरी हुई है। और ये विकास कार्यो की गति निरन्तर शहर के लिए चलता रहेगा। उन्होंने ये भी कहा कि पटरी पार के क्षेत्र में जहाँ ज्यादा गड्ढे हैं, जिससे आवागमन में आम जनता को एवं गाडिय़ों को आने-जाने बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता की परेशानियों को देखते हुए सडक़ को दुरुस्त करते हुए डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा जर्जर हो चुकी सडक़ का निर्माण कार्य पूर्ण होने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं इससे उन्हें आने जाने में सुविधा होगी और समय की बचत होगी। लोगों को बरसात में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।


अन्य पोस्ट