दुर्ग

भूपेश सरकार के संरक्षण में 2000 करोड़ का शराब घोटाला-भाजपा
09-May-2023 3:34 PM
भूपेश सरकार के संरक्षण में 2000 करोड़ का शराब घोटाला-भाजपा

शराब घोटाला को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने  खोला  मोर्चा सीएम बघेल का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 मई। भूपेश सरकार के संरक्षण में हूए 2000 करोड़ शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा  एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के निर्देशानुसार  महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर , पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका बाघमार, जिला कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री मदन वढ़ाई प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, जिला महामंत्री महिला मोर्चा गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत  उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार की घोटालेबाज सरकार की कड़ी भत्र्सना की गई प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार  इस्तीफे की मांग की गई।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार अपनी घोषणापत्र में शराबबंदी का वादा किया था शराबबंदी तो दूर इस सरकार ने अपने नुमाइंदों को अपना सरकारी संरक्षण देकर दो हजार करोड़ का शराब घोटाला कर दिया और घोटाले का मुख्य आरोपी भी कौन छत्तीसगढ़ की राजधानी के मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई कहीं ना कहीं इस सरकार की मनसा तो शुरू से नहीं रही थी कि शराबबंदी हो प्रदेश के युवा वर्ग से लेकर छोटे बच्चे बुजुर्ग सभी आज शराब की लत के गिरफ्त में है। आप सभी ने देखा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के बीच यह सरकार दवाई तो नहीं पहुंचाई थी, लेकिन ऑनलाइन शराब बिल्कुल घर-घर पहुंचाई थी। यह सब कार्य सिर्फ सिर्फ कमीशन खोरी को लेकर इतने कर्मकांड करने के बाद प्रदेश कि सरकार आम जनमानस के बीच क्या मुंह लेकर जाएगी।  प्रदेश में हुए इस महा घोटाले में प्रदेश के कई बड़े अधिकारी मंत्री के तार जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में  पर्दा जैसे-जैसे उठते जाएंगे इन घोटालेबाज की पोल खुलते जाएगी और यह जेल के सलाखों के पीछे नजर आएंगे । मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पूरी सरकार इस्तीफे की मांग करती हूं।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने ना सिर्फ प्रदेश के हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी की बल्कि प्रदेश की महिलाओं की सबसे बड़ी मांग शराबबंदी को भी नहीं की शराबबंदी तो दूर इन्होंने  कमीशन खोरी को लेकर दो हजार करोड़ का घोटाला कर दिया मैं सरकार से इस्तीफे की मांग करती हूं।

   इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन ,अजय तिवारी, डॉ शरद अग्रवाल, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह संयोजक नारायण दत्त तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर सुनील साहू सुनील अग्रवाल ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव  अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साजन जोसेफ कार्यकारिणी -लता ठाकुर, उपाध्यक्ष- रूपेश्वरी साहू, रेखा यादव, नीतू श्रीवास्तव ,मंत्री- चंद्रिका साहू, ममता जंघेल, बिंदु सिंह भुवाल,कोषाध्यक्ष - मंजू पांडे,कार्यालय मंत्री - केसर गौर,सोशल मीडिया - निकिता जैन लखेश्वरी वर्मा ,सुशील साहू, सुनीता साहू, पूर्णिमा यादव, लता वर्मा, साधना चौधरी, अंजू तिवारी, सुरुचि उमरे, रुचि गुप्ता किरण सोनी, योगिता शर्मा, चंद्रिका रानी साहू, लता वर्मा, यमुना साहू, माना बाई ,प्रतिमा बाई, चंपा साहू प्रीति दुबे, ममता जैन, विधा नामदेव , अंजू चंद्राकर, जिला महामंत्री मुकेश सोनकर, उपाध्यक्ष  मुकेश बेलचंदन, सानिध्य चंद्राक, राजा बैरागी, कुंदन साहू महेंद्र यादव, विनोद ताम्रकार, राहुल भट्ट ,अनुपम मिश्रा, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक टंडन, महेश सार्वां उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट