दुर्ग

शादी समारोह में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
08-May-2023 1:18 PM
शादी समारोह में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

 घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 8 मई। रविवार रात को दुर्ग के पोटिया में शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी हो गई। पुरानी रंजिश में एक युवक ने दूसरे को चाकू से गोद दिया और वहां से भाग गया। घायल युवक को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार रविवार की रात को पोटिया में एक शादी समारोह चल रहा था। यहां पर गजेन्द्र यादव (22 वर्ष) पहुंचा हुआ था। शादी में पोटिया का ही रहने वाला दुलामनी साहू भी पहुंचा था। गजेन्द्र और दुलामनी के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसे लेकर दोनों के बीच शादी समारोह में ही विवाद हुआ।

विवाद बढ़ा तो दुलामनी ने चाकू से गजेन्द्र पर वार कर फरार हो गया। घटना के बाद घायल गजेन्द्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस दुलामनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

 


अन्य पोस्ट