दुर्ग

बजरंग दल प्रतिबंध को लेकर भडक़े बजरंगी, खडग़े का पुतला दहन
07-May-2023 10:57 PM
बजरंग दल प्रतिबंध को लेकर भडक़े बजरंगी, खडग़े का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 7 मई। कुम्हारी में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कुम्हारी स्थित स्टेशन चौक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का पुतला दहन किया।

बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा कर्नाटक चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है जिसका विरोध कुम्हारी बजरंग दल ही नहीं पूरे देश व प्रदेश की हिन्दू संगठन कर रही है। कुम्हारी नगर में भी बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद द्वारा इसका कड़ा विरोध करते हुए समस्त कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।

 बजरंग दल प्रमुख प्रवीण राव के नेतृत्व में स्टेशन चौक में जबरदस्त प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े का पुतला दहन किया गया और नारे भी लगाए गए.

 बजरंगियों ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं को सद्बुद्धि आए, इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गई। हालांकि पुतला दहन के समय कुम्हारी पुलिस बल के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई।


अन्य पोस्ट