दुर्ग
छत्तीसगढिय़ा लोक खेलों का सियान सदन में प्रदर्शन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 7 मई । बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नगर के प्रबुद्धजनों ने छत्तीसगढिय़ा लोक खेलों में तीरी पासा नौगोटिया तथा भटकुल का प्रदर्शन खेल कर किया। आधुनिकता और भौतिक पर्यावरण के चलते लोक संस्कृति से जुड़े खेल धीरे धीरे लुप्त होते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विलुप्त लोक खेलो को सरंक्षित और बढ़ावा दिया जा रहा है। ये तीनो खेल बौद्धिक खेल के अंतर्गत आते हैं। इन खेलो से एकाग्रता और दिमागी कसरत का अभ्यास होता है। मानसिक तनाव दूर होता है। उक्त जानकारी सियान सदन केअध्यक्ष एवं साहित्यकाऱ मुरारी लाल साव ने आयोजन के परिप्रेक्ष्य में दी
कार्यक्रम का शुभारंभ खेल प्रतिभागी बच्चों ने दीप जलाकर स्तुति पाठ से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सेवा निवृत व्याख्याता एन लक्ष्मी संतराम साहू परसराम साहू (राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक) व्याख्याता के आर साहू बैंक के अधिकारी अंकित राजपूत आंगनबाड़ी सहायिका उर्मिला देवांगन, बूँदी धीवर , पवन कुमार साहू प्रधान पाठक , सेवानिवृत शिक्षक बी एल यदु आदि प्रतिभागी के रूप मे उपस्थित रहे।
भटकुल के खेलो का नियम निर्णायक संतराम साहू ने दी।
प्रतिभागी अनुग्रह और वैदिक बंछोऱ को खेल की जानकारी देकर प्रारम्भ कराया। उपस्थित जनो ने खेलते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
दूसरे क्रम के खेल तीरी पासा का हुआ। एन लक्ष्मी मेडम, परसराम साहू, के आर साहू एवं अंकित राजपूत ने खेल का प्रदर्शन किया। उर्मिला देवांगन, बूँदी धीवर एवं पवन साहू आदि ने सहभागिता दी।
परसराम साहू ने लोक खेल के बारे में बताया कि ये हमारे पुराने लोक खेल है, इसे हमारे बुजुर्ग परिवारजनो के साथ खेला करते थे।