दुर्ग

अलविदा तनाव मुक्ति शिविर आज से
07-May-2023 2:50 PM
अलविदा तनाव मुक्ति शिविर आज से

ब्रम्हाकुमारी पूनम बहन खुशहाल जीवन के लिए देंगी टिप्स तनाव मुक्ति के लिए अध्यात्म स्थाई सहारा-पूनम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 मई।
प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा तनाव मुक्ति के लिए 7 मई से पुरानी गंजमंडी गंजपारा में अलविदा तनाव शिविर का आयोजन किया गया है। 

शिविर में इंदौर से पधारी तनाव मुक्ति विशेषज्ञ ब्रम्हाकुमारी पूनम बहन (सीएस) तनाव मुक्ति के लिए टिप्स देकर लोगों के जीवन को खुशहाल बनाएंगी। यह नव दिवसीय शिविर 15 मई तक चलेगा। जिसका प्रतिदिन संध्या 7 बजे से रात साढ़े 8 बजे तक लोग नि:शुल्क लाभ ले सकते है। 

शिविर में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना के चलते प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजऋषि भवन केलाबाड़ी की ब्रम्हाकुमारी बहनें व भ्राता तैयारियों में जुटे हुए हैं। 

तनाव मुक्ति के लिए अलविदा तनाव शिविर के माध्यम से पिछले 25 वर्षो से लोगों का मार्गदर्शन कर रही ब्रम्हाकुमारी पूनम बहन ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी वजह से परेशान है। जो तनाव का कारण बना हुआ है। तनाव का समाधान केवल अध्यात्म में ही है।  जीवन की यात्रा को आनंदमय बनाने का नाम ही अलविदा तनाव शिविर है। उन्होने कहा कि तनाव मुक्ति के लिए लोग औषधि या अन्य किसी साधन का सहारा लेते है, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिलता है। तनाव मुक्ति के लिए अध्यात्म ही स्थाई सहारा है। जिसका सांईटिफिक प्रुफ है। 

उन्होंने बताया कि नव दिवसीय शिविर में चिंता रहित जीवन शैली, खुशियों से मुलाकात, स्वयं को समझे, गहन ईश्वरीय अनुभूति, सुखी जीवन का रहस्य, मेडिटेशन से समस्याओं का समाधान, आलौकिक, वर्ल्ड ड्रामा का रहस्य, परमात्मा के महावाक्य मुरली के विषय पर चर्चा की जाएगी। 

शिविर को रोचक बनाने प्रत्येक दिन को अलग-अलग उत्सव का रुप दिया गया है।ब्रम्हाकुमारी पूनम बहन ने कहा कि मन कमजोर होगा, तो छोटी-छोटी बातें भी बड़ी हो जाती है। व्यक्ति तनाव से घिर जाता है। आपसी रिश्ते बिगड़ जाते है।शिविर के माध्यम से लोगों की जीवन को नई दिशा मिलेगी। आपसी रिश्ते में सुधार आएँगे। लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी। 

ब्रम्हाकुमारी पूनम बहन ने कहा कि अनियमित दिनचर्या भी तनाव के बढऩे का कारण है। लोग अपनी प्राचीन संस्कृति को भूल गए है। खानपान में परहेज नही है। सोने-उठने के समय का पालन नही हो रहा है। लोगों की सोच बदल गई है। नाकारात्मक सोच हावी हो गई है। तनाव को दूर करने में साकारात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच रखें और  दिनचर्या को नियमित बनाकर खुशहाल रहे। मीडिया से चर्चा के दौरान प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दुर्ग की संचालिका ब्रम्हाकुमारी रीटा बहन, चैतन्य प्रभा बहन, रुपाली बहन, भ्राता युवराज उमरे भी मौजूद थे।

कलेक्टर ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण
बलरामपुर, 7 मई । कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने आज विकासखंड कुसमी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सामरी में संचालित आदर्श गौठान, नगर पंचायत कुसमी द्वारा संचालित एस.एल.आर.एम. सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने महात्मा गाँधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) सामरी तथा शंकरगढ़ का अवलोकन कर प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान कुसमी-आस्ता-जशपुर मार्ग पर प्रगतिशील पुल निर्माण कार्य का अवलोकन कर निर्माण के संबंध में सबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है की बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर रिमिजियुस एक्का जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वहां संचालित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और क्षेत्र के विकास के लिए चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सामरी में संचालित आदर्श गौठान पहुंचकर वहां महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया।

उन्होंने गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण तथा विक्रय के संबंध में जानकारी ली, तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इसके साथ गौठान में रीपा के अंतर्गत स्थापित होने वाले फ्लाई ऐश ईंट निर्माण संयंत्र, तेल और पोहा मिल के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन किया।

कलेक्टर एक्का ने नगर पंचायत कुसमी के एस.एल.आर.एम. का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए वेस्ट मैनेजमेंट की कार्य प्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कुसमी-आस्ता-जशपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुल और कुसमी से शंकरगढ़ के मध्य सडक़ मार्ग का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने शंकरगढ़ में भी रीपा अंतर्गत होने वाले निर्माण कार्योँ का जायजा लिया।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी अनमोल विवेक टोप्पो, तहसीलदार  मोहन भारद्वाज, पी.डब्ल्यू.डी. के कार्यपालन अभियंता एस.के. गुप्ता, नगर पंचायत कुसमी सी.एम.ओ. नारायण साहू उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट