दुर्ग

महंगाई राहत को लेकर पेंशनरों में है नाराजगी
06-May-2023 3:13 PM
महंगाई राहत को लेकर  पेंशनरों में है नाराजगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 मई। केंद्र सरकार एक जनवरी से अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता राहत दे रही है कुछ राज्य भी इसी दर पर भुगतान कर रहें हैं। बाकी राज्य सरकार 38 प्रतिशत महंगाई राहत दे रही हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों तथा पेंशनरों को विगत दस माह से मात्र 33प्रतिशत  महंगाई भत्ताए राहत मिल रहा हैं।

जिसके चलते आज दुर्ग शहर के सौ से अधिक पेंशनर सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त बीके वर्मा के नेतृत्व में इक_ा होकर मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के नाम पत्र लिखकर मुख्य डाक घर में एक साथ डाक पेटी में पत्र डाले।

श्री वर्मा ने कहा कि पेंशनर इसे एक अभियान के रूप में चला रहे हैं। प्रदेश भर के पेंशनरों से संपर्क बना कर उन्हें भी मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखने अनुरोध कर रहे हैं। इस अभियान को पेंशनर किसी पेंशनर संगठन के बैनर तले न चलाते हुए सभी को साथ लेकर चला रहे हैं। पत्र प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से बीके वर्मा, बीएल गजपाल, सुनील अग्रवाल, पीआर साहू, बीके शर्मा, केआर राजपूत, सीके चंद्राकर, केके देशमुख, पीआर बंजारे, प्रो महेश चंद्र शर्मा, एलएल निषाद, अवधेश शर्मा, डीपी दिल्लिवार, एसके सोनी, शीतल साहू सहित अनेक लोग शामिल रहे।


अन्य पोस्ट