दुर्ग

घर के सामने से बाइक चोरी, अज्ञात पर प्राथमिकी
05-May-2023 3:55 PM
घर के सामने से बाइक चोरी, अज्ञात पर प्राथमिकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 मई। घर के सामने खड़ी की गई वाहन की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। दोनों ही प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 7 ग्राम धनोरा थाना पदमनाभपुर निवासी प्रार्थी मोहन ढीमर ने शिकायत दर्ज कराई वह मजदूरी का काम करता है। 23 अप्रैल को उसने अपनी मोटरसाइकिल पैशन पर सवार होकर मरोदा से काम करके अपने घर वापस लौट रहा था। लगभग 7 बजे धनोरा शराब भट्टी के सामने उसने अपने वाहन को खड़ी किया और शराब खरीदने गया हुआ था। शराब खरीद कर वापस आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 15000 रुपए आंकी गई है। वार्ड नंबर 41 नई मस्जिद के पास केलाबाड़ी निवासी प्रार्थी मोहम्मद जमीरूद्दीन शेख ने शिकायत दर्ज कराई कि वह रोड सेफ्टी का कार्य करता है।

28 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे उसने अपनी एक्टिवा को अपने दोस्त रफीक खान के घर के सामने केलाबाड़ी में खड़ी कर के अपने घर चला गया था। दूसरे दिन सवेरे वापस आकर देखा तो उसकी एक्टिवा गायब थी। चोरी के वाहन की कीमत 15000 रुपए बताई जा रही है। प्रार्थी की वाहन का ओरिजिनल आरसी बुक, बीमा के पेपर गाड़ी की डिक्की में ही रखे हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसी तरह मोहन नगर थाना अंतर्गत सिंधिया नगर निवासी प्रार्थी कर्मवीर सिंह वीआईपी बटालियन माना रायपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। 1 मई की रात लगभग 11.30 वह ड्यूटी से घर वापस आकर सो गया था।

 दूसरे दिन सुबह 7 बजे सोकर उठा तो देखा कि उसके घर के बाहर दीवाल से रखा हुआ लोहे का पुराना लोहे का गेट अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट