दुर्ग

रोजगार मेला, युवाओं को मिली नई राह
05-May-2023 3:54 PM
रोजगार मेला, युवाओं को मिली नई राह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में बीआईटी दुर्ग में सृजन रोजगार मेला 2023 का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय और कौशल विकास प्राधिकरण के समन्वयन से इस आयोजन हेतु विभिन्न क्षेत्रों से कुल 11 नियोक्ताओं को आमंत्रित किया गया जिसमें से 10 नियोक्ता इस आयोजन में शामिल हुए।

नियोक्ताओं द्वारा लगभग 2500 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। जिला रोजगार अधिकारी राज कुर्रे ने बताया कि पिछले आयोजनों में ज़्यादातर युवाओं ने स्थानीय नियुक्तियों पर रुचि दिखाई थी, इस आयोजन में हमनें 2500 में से 1700 पदों पर स्थानीय नियुक्तियाँ सुनिश्चित की है। रोजगार मेले में 2200 ने पंजीयन किया, 1354 अ यर्थी इंटरव्यू तक पहुँच पाने में कामयाब रहे। शाम 5 बजे तक 6 अ यथिर्यों को नियोक्ताओं से ऑफरलेटर प्राप्त किया और 254 अभ्यर्थियों को फाइनल स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था।

फाइनल स्क्रीनिंग के लिए चयनित एक छात्र ने बताया कि उन्हें जब रोजगार मेले की जानकारी मिले तब वह काफी डरे हुए थे। आयोजन की प्रक्रिया बहुत ही सुगम थी, जिससे उनका डर कम हुआ। एक और छात्र ओजस्वी ने बताया कि पंजीयन के बाद सभी अ यर्थियों की रोजगार कार्यकाल की टीम द्वारा स्क्रीनिंग की गई, अभ्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और रुचि के अनुरूप नियोक्ताओं के पास भेजा गया। यहाँ सभी तरह की सहायता के लिए अलग काउंटर भी बनाये गये, यह बहुत सुविधाजनक था।

इस आयोजन में टर्की की इंट्रनेशनल कंपनी ने भी हिस्सा लिया। इस एयरपोर्ट सर्विस कंपनी ने लगभग 500 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए। कंपनी की एक प्रतिनिधि ने बताया कि सभी आमंत्रित पदों के लिए उन्हें योग्य उम्मीदवार मिल रहे हैं।

प्रशासन की तरफ से बहुत अच्छा प्रबंधन किया गया है, सभी कुछ व्यवस्थित होने से हम नियुक्ति प्रक्रिया आसानी से कर पा रहे हैं। इस आयोजन में जिला प्रशासन, रोजगार कार्यालय दुर्ग के अधिकारी कर्मचारीगण कौशल विकास प्राधिकरण और बीआइटी प्रबंधन का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट