दुर्ग

सर्विस रोड के किनारे 71 स्थानों से कब्जा हटाने की कार्रवाई
04-May-2023 4:49 PM
सर्विस रोड के किनारे 71 स्थानों से कब्जा हटाने की कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 मई। नगर पालिक निगम/आयुक्त लोकेश चंद्रकार ने निरीक्षण कर जायजा लिया। निगमायुक्त ने नया बस स्टैंड से जिला हॉस्पिटल के आस पास  सर्विस रोड किनारे अवैध रूप से ठेला गुमटी एवं गन्ना मशीन व्यवसाईयों को गंदगी किये जाने पर फटकार लगाते हुए मौजूद अधिकरियों को जुर्माना लेने के निर्देश दिए।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सर्विस रोड पर ठेला, गुमटी जैसे अन्य अवैध निर्माण नही करने की चेतवानी दी गई।आयुक्त के निर्देश पर शहर के वाईशेप ब्रिज से शुरू कर मालवीय नगर से होते हुए राजेंद्र पार्क चौक से नया बस स्टैंड,टेम्पो स्टैंड उतई से लेकर पटेल चौक जी.ई. रोड तक अवैध रूप से कब्जा कर व्यवसाय करने वाले गुमटी,ठेले जैसे अन्य को हटाया गया। अवैध कब्जा के विरुद्ध बुधवार को नगर निगम ने बड़ी कार्यवाही की है। निगम ने सर्विस रोड़ के किनारे 71 स्थानों से कब्जा हटाने की कार्रवाई की है। वहीं रायपुर नाका,साइंस कॉलेज और जिला उद्योग केन्द्र के पास रोड किनारे अवैध रूप से कंडम वाहनों व सडक़ पर पार्किंग वाहनों को भी हटवाया। जिला प्रशासन के निर्देश पर सडक़ किनारे सर्विस रोड के समीप से अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण तथा बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने की कार्यवाही सुबह से की गई है।

निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बेदखली अभियान कार्रवाही के दौरान निरीक्षण कर जायजा लिया। कार्रवाई के मौके पर बाजार एवं स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,नोडल अधिकारी अतिक्रमण दुर्गेश गुप्ता के अलावा अमला मौजूद रहें। कार्रवाई के मौके पर जेसीबी और डंपर तथा अन्य वाहन इस कार्य में लगे हुए थे।

इस दौरान बाजार विभाग टीम भवनदास साहू,ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,संकेत धर्माकर,राजू सूर्या, उमेश पात्रे, श्याम,राजेश, राजू सागर आदि मौजूद रहकर जीई रोड से अतिक्रमण हटाने संयुक्त रूप से बेदखली अभियान चलाया। जिन्होंने अपने वाहनों को नहीं हटाया उन पर कार्रवाई की गई।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि सर्विस रोड के किनारे अवैधकब्जा,अवैध अतिक्रमण एवं लंबे अरसे से पड़े हुए वाहनों को हटाने का अभियान चलाया गया। आगे भी इसी प्रकार से कार्रवाई होगी।


अन्य पोस्ट