दुर्ग

सूचना प्रौद्योगिकी को मजबूत करने जिला भाजपा दुर्ग ने बनाई मजबूत टीम
03-May-2023 4:41 PM
सूचना प्रौद्योगिकी को मजबूत करने जिला  भाजपा दुर्ग ने बनाई मजबूत टीम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 मई। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल की स्वीकृति और भाजपा आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई की सहमति से भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी में दुर्ग जिला संगठन अंतर्गत निवासरत आईटी सेल के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यगण जिला कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पदेन शामिल रहेंगे। भाजपा आईटी सेल की नवघोषित कार्यकारिणी निम्नानुसार है - 

जिला संयोजक -  जितेंद्र सिंह राजपूत, जिला सह संयोजक - विनय महोबिया, गोविंदा सोनी, ऑडियो वीडियो कॉन्फ्रेंस प्रमुख- आदित्य चौधरी, ऑडियो वीडियो कॉन्फ्रेंस सह प्रमुख - सचिन सिन्हा, डाटा मैनेजमेंट/सरल पोर्टल/रिपोर्टिंग प्रमुख - सुशांत ताम्रकार, डाटा मैनेजमेंट/सरल पोर्टल/रिपोर्टिंग सहप्रमुख- हेमंत सिन्हा , संवाद (सूचना, एसएमएस, वॉइस मैसेज) प्रमुख - राहुल ताम्रकार, संवाद (सूचना, एसएमएस, वॉइस मैसेज) सहप्रमुख - ज्ञान यादव, कार्यालय प्रभारी- विजय बनोठे, जिला कार्यकारिणी सदस्य-  चंदू देवांगन, अमन तिवारी, अरविंद लोखंडे, स्थायी आमंत्रित सदस्य- राजा महोबिया।

आईटी सेल की कार्यकारिणी की घोषणा पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने पदाधिकारियों से मुलाकात की और कहा कि आधुनिक युग में  इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का आम जनजीवन के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र में विशेष महत्व है। चुनाव आयोग द्वारा लगातार अपग्रेड होती चुनावी व्यवस्था में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के बिना राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करना संभव नहीं है। पार्टी के आंतरिक कार्यों में डाटा मैनेजमेंट, वीडियो कांफ्रेंसिंग, वर्चुअल मीटिंग, वॉइस मैसेज, एसएमएस सहित तमाम सूचना तंत्र को संचालित करने के लिए इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े युवाओं एवं विशेषज्ञों को स्थान देते हुए आईटी सेल की कार्यकारिणी बनाई गई है।


अन्य पोस्ट