दुर्ग

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन
03-May-2023 4:41 PM
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन

दुर्ग, 3 मई।  जिले में संचालित मान्यता प्राप्त समस्त शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालयए महाविद्यालय, इंजीनियर कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है ऐसे विद्यार्थियों के लिए पोर्टल पर शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन के लिए 3 मई 2023 तक तिथि वृद्धि किया गया है। छग राज्य के बाहर अध्ययनरत दुर्ग जिले के निवासी विद्यार्थी छात्रवृत्ति हेतु 4 से 8 मई तक पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।


अन्य पोस्ट