दुर्ग

महापौर, सभापति, आयुक्त ने कर्मचारियों के साथ खाया बोरे बासी
02-May-2023 2:18 PM
महापौर, सभापति, आयुक्त ने कर्मचारियों के साथ खाया बोरे बासी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 2 मई। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा कार्यालय प्रांगण में 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निगम के फिल्ड पर मेहनत कर पसीना बहाने वाले कर्मचारियों के सम्मान में एक विशेष प्रकार के भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  निगम महापौर ने कहा कि किसी भी समाज, देश, संस्था और उद्योग में मजदूरो, कामगारों ओर मेहनतकशों की अहम भूमिका होती है। इन सभी की सफलता में कामगारों का अहम योगदान होता है। जिनके सम्मान में प्रति वर्ष 1 मई को श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है।  निगम कार्यालय में निगम महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चन्द्राकर एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा फिल्ड वर्कर कर्मचारियों के साथ पारंपरिक व्यंजन बोरे बासी का आनंद लिया। इस अवसर पर महापौर परिसद के सदस्य सहित निगम के सभी सफाई कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदी भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट