दुर्ग

सोमनी-मोरिद में होगा पौनी पसारी योजना के तहत चबूतरा आबंटन
02-May-2023 2:15 PM
सोमनी-मोरिद में होगा पौनी पसारी योजना के तहत चबूतरा आबंटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 2 मई। नगर पालिक निगम भिलाई- चरौदा कार्यालय द्वारा वार्ड क्रमांक-38, सोमनी एवं वार्ड-39 मोरीद में 15-15 नग निर्मित चबूतरे का आंबटन स्थानीय लोगों को किया जायेगा।

उक्त आबंटन लॉटरी पद्धति से होगा। यदि एक के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त हो तो। इस संबंध में विस्तृत जानकारी निगम कार्यालय के संपदा विभाग से कार्यालयीन समय 10 बजे से साम 5.30 बजे के बीच प्राप्त की जा सकती है।

निगम कर्मी राजू वर्मा -9826429761 से टेलीफोनिक भी जानकारी ली जा सकती है।


अन्य पोस्ट