दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अप्रैल। विचक्षण जैन विद्यापीठ की नवीन शाखा का उदघाटन पद्मनाभपुर दुर्ग में प पू श्री कल्पज्ञ सागर जी म सा, प पू श्री विनय कुशल मुनि जी म सा, प पू श्री वि श्री विराग मुनि जी म सा एवं साध्वी वृंदों के पावन निश्रा व चतुर्विध संघ के साक्षी में धूमधाम से उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।
यहाँ प्री प्राइमरी स्कूल में प्ले ग्रुप से लेकर यू के जी तक की क्लास लगेगी एवं साथ ही यहाँ धर्म एवं नैतिक संस्कारों की शिक्षा भी दी जाएगी । यहाँ बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ साथ उनका समग्र एवं भावानात्मक विकास किया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल उपस्थित थे।
उद्घाटन कर्ता - समाजसेवी डॉ डी.सी. मीना जैन जी, दुर्ग थे , जिन्होंने अपना भवन नि:शुल्क स्कूल के लिये प्रदान किया विशेष अतिथि के रूप में महेंद्द दुग्गड़अध्यक्ष- जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, दुर्ग, धरमचंद लोढ़ा अध्यक्ष-श्रमण संघ, दुर्ग, ज्ञानचंद पाटनी अध्यक्ष-दिगंबर जैन पंचायत, दुर्गश्, राजेंद्र श्रीश्रीमाल जी अध्यक्ष- साधु मार्गी संघ, दुर्ग, किशोर कोठारी जी अध्यक्ष- सुधर्म जैन श्रावक समिति, दुर्ग, शांतिलाल चोपड़ा जी अध्यक्ष - समरद्ध गच्छ, दुर्ग, देवेंद्र बरमेचा जी अध्यक्ष- श्वेतांबर तेरापंथ सभा उपस्थित थे ।
विचक्षण जैन विद्यापीठ के ट्रस्टी गण श्री सुपारस गोलछा, पारस झाबक, धरमचंद लुनिया ,प्रकाश मालू, श्याम बेद मुथा, राजेश सावंनसूखा, राजेश गिडिय़ा, अजय सिंघी, संजय लोढ़ा, राजेंद्र जी जैन, अनिल लोढ़ा , विजय मालू उपस्थित थे।
दुर्ग से प्रमुख रूप से संतोष बढ़ेर, गुलाब लोढ़ा , हर्ष साँखला, मीनाक्षी कोठारी, सुनीता लुनिया एवं मोनाली ओसवाल विचक्षण जैन विद्यापीठ में अपनी सेवाये दे रहे हैं।
