दुर्ग

आवारा पशुओं को पकडऩे की मुहिम में जुटा निगम
30-Apr-2023 4:20 PM
आवारा पशुओं को पकडऩे  की मुहिम में जुटा निगम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग,  30 अप्रैल। नगर पालिक निगम दुर्ग वार्ड 34 क्षेत्रांतर्गत शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम के आस पास में घूमने वाले 19 मवेशियों की धरपकड़ की गई।नगर निगम का अमला पशुपालकों से अभियान के तहत पशु मालिकों को समझाइश दे रहे हैं कि वे अपने मवेशियों के चारा,पानी सहित समुचित व्यवस्था स्वयं करें।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अभियान के तहत पशु मालिकों को अपने मवेशी की सुरक्षा स्वयं करने एवं चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करने कहा है, जिससे अनावश्यक घूमने वाले मवेशियों के चलते परेशानी न हो अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा ने बताया कि सडक़ों पर आवारा पशुओं के घूमते हुए पाए जाने पर उन्हें पकडऩे की कार्यवाही की जा रही है। पकड़े हुए मवेशियों को पुलगांव स्थित गोठान में रखा गया। नगर निगम ने कहा पशु पालक के पशु घूमते सडक़ों पर पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अपील करते हुए कहा कि इससे बचने के लिए पशु पालक अपने पालतू मवेशियों को सडक़ों पर आवारा घूमने न दें। आज सुबह पशुओं को पकडऩे के लिए अतिक्रमण विरोधी दल राजेश डगर, राजू सूर्या, राजू सागर, मन्नी, राधेश्याम, उमेश पात्रे ने शिवनाथ नदी मुक्ति धाम के आस पास टीम ने घूम-घूम कर आवारा पशुओं को पकडऩे की कार्रवाई की गई,पकड़े हुए आवारा पशुओं को पुलगांव स्थित गौठान में छोड़ा गया है।आवारा पशुओं की धड़पकड़ निरंतर जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट