दुर्ग
4 मई को मेगा प्लेसमेंट कैम्प
29-Apr-2023 4:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 अप्रैल। जिले में संचालित रोजगार कार्यक्रम सृजन के तहत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 4 मई को सुबह 10 बजे बी.आई.टी. कॉलेज दुर्ग में किया जायेगा। मेगा प्लेसमेंट कैम्प में 10 नियोक्ताओं के माध्यम से लगभग 5500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जायेगी। इस मेगा प्लेसमेंट कैम्प का लाभ युवा ले सकें इसके लिए जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा अपनी उपस्थिति कैम्प स्थल पर दर्ज कराए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे