दुर्ग

​भाजपाईयों ने दंतेवाड़ा में शहीद हुए 11 जवानों को दी श्रद्धांजलि
28-Apr-2023 4:14 PM
​भाजपाईयों ने दंतेवाड़ा में शहीद हुए  11 जवानों को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 अप्रैल। दंतेवाड़ा में  नक्सलियों  द्वारा की गई कायराना हरकत में शहीद हुए 11 जवानों को भारतीय जनता पार्टी दुर्ग द्वारा हिंदी भवन के सामने स्थित महात्मा गांधी  के पुतले के समीप कार्यक्रम आयोजित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नक्सलवाद के  रवैया को लेकर अपना रोष प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, अलका बाघमार, दिलीप साहू, पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदेश सरकार के प्रति अपना असंतोष जताया एवं भाजपा जनों द्वारा शहीद हुए जवानों के परिवारों को सरकारी नौकरी एवं 1 करोड़ रुपए का मुआवजा  परिवारजनों को तत्काल देने की मांग की।

  इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बैठी है लॉ एंड आर्डर की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। लोग अपराधिक घटनाओं से तो डरते ही हैं लेकिन नक्सलियों द्वारा अपनी कायराना हरकत बाज नहीं आ रहे हैं एक और हमारे जवान बस्तर की के बीहड़ जंगलों में नक्सली से लोहा ले रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री दीगर राज्यों के चुनाव में व्यस्त हैं। प्रदेश के भूपेश बघेल से मांग करता हूं कि शहीद हुए जवानों के परिवारों को तत्काल राज्य सरकार 1 करोड़ रुपए मुआवजा राशि एवं सरकारी नौकरी प्रदान करें।

 इस अवसर पर आयोजित बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर, डॉ शरद चंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, आशीष निमजे, निलेश अग्रवाल, देवनारायण चंद्राकर, गजेंद्र यादव, अनूप गटागट, बानी सोनी, अंजू तिवारी, मोसमी ताम्रकार, विधा नामदेव, कृष्णा निर्मलकर, भोमराज जैन, पुरान देशमुख, ताम्रध्वज साहू, अमित पटेल प्रीति सिंह उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट