दुर्ग

सेन्ट्रल जोन राज सिंह डुगरपुर ट्राफी हेतु दुर्ग के रूद्र व चंद्रांश चयनित
27-Apr-2023 3:08 PM
सेन्ट्रल जोन राज सिंह डुगरपुर ट्राफी हेतु दुर्ग के रूद्र व चंद्रांश चयनित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14 स्टेट कैम्प के लिए दुर्ग के खिलाड़ी रूद्र शुक्ल एवं चंद्रांश यादव का चयन किया गया था। चंद्रांश यादव एवं रूद्र शुक्ल के खेल कौशल तथा मैच परफॉरमेंस के अधर पर राज सिंह डुंगरपुर ट्राफी के लिए चयन किया गया है।

ज्ञात हो कि यह राज सिंह डुंगरपुर जूनियर प्रतियोगिता जोनल होता है, जिसमें सेंट्रल जोन के अंतर्गत छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, रेलवे, राजस्थान, उत्तराखंड राज्य को शामिल किया गया है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में 1 मई से 15 मई 2023 तक आयोजित किया गया है। रूद्र शुक्ल व चंद्रांश यादव 26 अप्रैल को दुर्ग से मेरठ प्रस्थान करेंगे।

चंद्रांश यादव एवं रूद्र शुक्ल के चयन पर दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सचिव प्रमोद कुमार पारख, ओम प्रकाश साहू, आशीष सूर्यवंशी, सुरेश साहू, मिर्जा शमीम, संजीव श्रीवास्तव, किशोरे दिल्लीवर, देवेन्द्र कौशिक, धर्मेन्द्र धामु, मनोज देशलेहरा, रिशिकांत तिवारी, शकील अनवर, गुरमीत सिंह भोगल, कौशल वर्मा, इंदर कौर, संदीप श्रीवास्तव, अजय, सुशिल मिश्रा, कोंडल राव, युसूफ खान, चंद्रप्रकाश गजवानी, राकेश एवं समस्त खिलाडिय़ों ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा खिलाडिय़ों से आपने उत्कृष्ट खेल-कौशल प्रदर्शित करने की कामना की।
 


अन्य पोस्ट