दुर्ग
दावा-आपत्ति आमंत्रित
27-Apr-2023 3:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 27 अप्रैल। एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग शहरी द्वारा 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 21 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। मूल्यांकन समिति के निर्णय अनुसार 03 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित कर प्राप्त आवेदनों की अंतिम सूची परियोजना कार्यालय एवं नगर निगम दुर्ग के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है।
उक्त अवधि में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना में कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत दावा-आपत्ति ही मान्य की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे