दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अप्रैल। जिला पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। हारेगा नशा जीतेगा दुर्ग अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई में मोहन नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागर को पकड़ा, जो सब्जी बेचने की आड़ में ब्राउन शुगर बेचता था। आरोपी के पास से 114 पुडिया ब्राउन शुगर जब्त की गई है। जब्त किए गए ब्राउन शुगर की कीमत 1. 25 रुपए आंकी गई है।
सिविल टीम दुर्ग एवं थाना मोहन नगर द्वारा नशे के कारोबारियों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। टीम को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला कि नया गंजमंडी धमधा नाका के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर अपने पास रखा हुआ है और उसे बेच रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने गंज मंडी के पास घेराबंदी करते हुए आरोपी धनेश्वर साहू उर्फ चोपो को पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से कुल 114 ब्राउन शुगर की पुडिय़ा बरामद की गई। आरोपी बालेश्वर साहू 25 वर्ष निवासी दुर्गा चौक शंकर नगर दुर्ग के खिलाफ धारा 21 कए 27 क एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।