दुर्ग

परिवार के सदस्यों द्वारा नेत्रदान का संकल्प
26-Apr-2023 4:31 PM
परिवार के सदस्यों द्वारा नेत्रदान का संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 अप्रैल।  तालपुरी निवासी वृंदा देशपांडे (81) के नेत्रदान की इच्छा पूर्ण करने आज उनके साथ पूरे परिवार ने नेत्रदान का संकल्प लिया। वृंदा देश पांडे, रेनू श्रीखंडे (अध्यक्ष सम्पूर्ण महिला समिति तालपुरी), तुषार श्रीखंडे (डीजीएम -बी एस पी), कुहू सुल्लेरे, रेवती सुल्लेरे, सव्यसाची श्रीखंडे, कौस्तुभ सुल्लेरे ने मैत्रीकुंज निवास में नेत्रदान का संकल्प लिया परिवार के संकल्प से प्रभावित हो पड़ोसी पुष्पा राहंगडाले ने भी नेत्रदान का संकल्प लिया व घोषणा पत्र नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, यतीन्द्र चावड़ा, दयाराम भाई टांक को सौंपा।

रेनू श्रीखंडे ने कहा कोरोना की वजह से उनके पिता का नेत्रदान नहीं हो सका लेकिन उनकी माँ चाहती हैं कि उनका नेत्रदान जरूर हो। वृंदा देशपांडे ने संस्था के सदस्यों को कहा कि जब उनकी मृत्यु के पश्चात उनकी आँखें जिन दो लोगों को लगें उन्हें उनके नाती की शादी में जरूर बुलाया जाए ताकि मेरी आँखों से वह उसकी शादी देख सकें।

नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य यतीन्द्र चावड़ा ने कहा कि 8 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया और संकल्प लेते समय माताजी की आँखों में खुशी झलक रही थी एवं पूरे परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान किया।

प्रभु दयाल उजाला ने सभी लोगों को नेत्रदान हेतु जरुरी जानकारियां दी एवं भ्रांतियां दूर की। नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, मोहित अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू, चेतन जैन,दयाराम टांक ने साधुवाद दिया।

 


अन्य पोस्ट