दुर्ग

नदी में डूबकर बालक की मौत
26-Apr-2023 2:58 PM
नदी में डूबकर बालक की मौत

दुर्ग, 26 अप्रैल। दोस्तों के साथ मिलकर नदी में नहाने गए 15 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक सिकोला बस्ती जयंती नगर दुर्ग निवासी जितेश साव 15 वर्ष अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर सोमवार की सुबह घर से शिवनाथ नदी के महमरा एनिकेट जाने के लिए निकला था। उसके तीनों दोस्त नदी में नहाने के लिए छलांग लगा दिए थे। उन्हें नहाता देख जितेश ने भी नदी में नहाने के लिए छलांग लगा दी। कुछ ही देर में वह गहरे पानी में चला गया। जब तक उसके दोस्त उसकी सहायता कर पाते तब तक वह नदी में डूब गया। जितेश को बाहर नहीं निकलता  देख उसके दोस्तों ने चिल्लाना शुरू किया। इससे आसपास के लोग और गोताखोर पहुंच गए और जितेश की तलाश प्रारंभ कर दी। काफी देर बाद उसके शव को नदी से निकाला गया।

परिजनों के मुताबिक जितेश के पिता नहीं है। मृतक बालक कक्षा दसवीं का छात्र था, पढ़ाई-लिखाई में वह होशियार था। किशोर की मौत के बाद घर एवं मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया।


अन्य पोस्ट