दुर्ग

दुर्ग पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता
26-Apr-2023 2:41 PM
दुर्ग पहुंचे प्रदेश भाजपा प्रभारी  के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर मंगलवार को दुर्ग पहुंचे। वे यहां शिवनाथ नदी रोड स्थित पृथ्वी पैलेस में जिला भाजपा द्वारा आयोजित दुर्ग शहर विधानसभा और संभागीय बैठक में शामिल हुए। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने खासकर विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों पर फोकस किया और कार्यकर्ताओं को प्रदेश में कमल खिलाने आह्वान किया।

बैठक में सांसद सरोज पांडेय, विजय बघेल, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर,जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष विनायक नातू, केएस चौहान, राजा महोबिया, जिला भाजयुमो अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, नितेश साहू के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे। प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जगह.जगह भव्य स्वागत किया गया। दुर्ग जिला के सीमा क्षेत्र  ग्राम अमलेश्वर में पाटन उत्तर पाटन मंडल, सेलूद में पाटन  मध्य पाटन मंडल, उतई में दुर्ग ग्रामीण उतई  मंडल, साइंस कॉलेज के पास बोरसी, कसारीडीह भाजपा मंडल और भाजयुमो द्वारा बाइक रैली निकालकर प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर का भव्य स्वागत किया गया।

इसके अलावा मालवीय नगर चौक में महिला मोर्चा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प, राजेंद्र पार्क चौक में  सिकोलाभाटा, पटरीपार मंडल व ओबीसी किसान मोर्चा, पटेल चौक में गंजपारा सदर मंडल शीतला मंडल व अन्य प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ स्वागत किया गया।


अन्य पोस्ट