दुर्ग
मृतिका के परिजन को मिली आर्थिक सहायता
25-Apr-2023 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 अप्रैल। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को चार लाख रूपया आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के धमधा तहसील के ग्राम दनिया निवासी स्व. कु. ओमेश्वरी साहू की विगत 6 अक्टूबर 2022 को नहाते समय तालाब में डुबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व आपदा प्रबंध के प्रावधानों के अनुरूप मृतिका ओमेश्वरी साहू के पिता अर्जुन साहू को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे