दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 अप्रैल। खरीफ वर्ष 2022-23 के लिए खाद-बीज के अग्रिम उठाव की तैयारी कर ली गई है। जिले में इस बार विभिन्न किस्मों के फसलों की 37215 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य है अब तक विभिन्न सहकारी समितियों में 7603 क्विंटल बीच का भंडारण इसके लिए किया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक विगत वर्ष विभिन्न किस्मों के 32 हजार695 क्विंटल बीज का वितरण किया गया था इस बार प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध अब तक जिले में 28 हजार628 क्विंटल बीज उपलब्ध है। खरीफ वर्ष 2023 में धान के सामान्य किस्म के 30 हजार970 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य है, जिसके विरुद्ध जिले में अब तक 28 हजार545 क्विंटल बीज उपलब्ध है। इनमें 7 हजार603 क्विंटल बीज का समितियों में भंडारण किया जा चुका है। इसी प्रकार धान के हाइब्रिड किस्म का 1030 कुंटल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जिले में इस बार दलहन तिलहन की फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कि इस बार जिले में दलहनी फसलों के बीज का 295 से बढ़ाकर 585 क्विंटल का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार तिलहनी फसलों की पिछले साल जिले में 624 क्विंटल बीज वितरण किया गया था। इस बार इसे बढ़ाकर4245 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य है।