दुर्ग

विधायक ने 188 हितग्राहियों को नवीनीकृत अधिकार पत्र सौंपा
23-Apr-2023 8:49 PM
विधायक ने 188 हितग्राहियों को नवीनीकृत अधिकार पत्र सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 23 अप्रैल। तहसील कार्यालय के सामने छत्तीसगढ़ सरकार के राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत अभनपुर नगर पचायत क्षेत्र के आवासहीन एवँ आबादी भूमि में काबिज हितग्राहियों को क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू के हाथों कुल 403 हितग्राहियों में से 188 हितग्राहियों को नवीनीकृत अधिकार पत्र (पट्टा) वितरण किया गया।

विधायक ने  पट्टा वितरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गठित सरकार द्वारा लगभग चार वर्षों में ग्रामीणों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में किए गए अभिनव प्रयासों से प्रदेश में विकास की एक नई शुरूआत हुई है। राज्य सरकार ने गरीब परिवारों को काबिज भूमि का पट्टा देने और बेहतर आवास उपलब्ध कराने के लिए ‘राजीव गांधी आश्रय योजना‘, ‘मोर जमीन मोर मकान‘ जैसी अभिनव योजनाएं प्रारंभ की। बुनियादी सुविधाओं के विकास से नागरिकों को अनेक सहूलियतें मिली हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, जन शिकायतों के त्वरित निदान के लिए वार्ड कार्यालय जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। प्रत्येक भूमिहीन व्यक्ति को लगभग 1000 वर्गफुट का पट्टा प्रदान करने हेतु ‘राजीव आश्रय योजना’ प्रारंभ की गई है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, उपाध्यक्ष किशन शर्मा,  पार्षद बलविंदर गांधी, राधाकृष्ण टंडन, प्रमोद मिश्रा, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव नीलकमल गिलहरे, अभनपुर एसडीएम निर्भय साहू, तहसीलदार पवन ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट