दुर्ग

पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा 25 से
23-Apr-2023 2:43 PM
पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा 25 से

अंधड़ और बारिश से पंडाल के उड़े  चिथड़े, आज शाम कलश यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 23 अप्रैल। जयंती स्टेडियम भिलाई में 25 अप्रैल से आयोजित पं. प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा आयोजन की तैयारी के लिए तैयार 10 हजार श्रद्धालुओं के बैठने बनाए जा रहे विशाल पंडाल को शनिवार शाम आए अंधड़ तूफान ने भारी क्षति पहुंचाई है।

ज्ञात हो कि कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 25 अप्रैल से 1 मई तक भिलाई में शिव महापुराण कथा का वाचन करने जा रहे हैं, उन्हें सुनने करीब 4 से 5 लाख श्रद्धालु प्रदेश सहित देश भर से पहुंचने वाले हैं। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं जिसे शनिवार को आए तूफान ने भारी क्षति पहुंचाई है।

बारिश व आंधी से बनाया गया पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। आयोजन समिति के लिए अब यह गंभीर चुनौती बनती दिख रही है। इतने कम समय में पुन: पंडाल को कैसे तैयार किया जाए? बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हुए पंडाल का वीडियो भी जारी हुआ है। जारी वीडियो में पंडाल पूरी तरह खराब हो चुका है।

आज शाम 5 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में लगभग 5 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कलश यात्रा में शामिल होने वाली लगभग 5 हजार महिलाओं को खुद के द्वारा सजाया गया कलश लेकर पहुंचना है, वहीं महिलाओं के लिए लाल या पीली साड़ी भी तय ड्रेस कोड तय किया गया है।


अन्य पोस्ट