दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 अप्रैल। अवैध रूप से सट्टा खिलाते आरोपियों को पदमनाभपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ धारा 6 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नगर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश पर थाना पदमनाभपुर प्रभारी राजीव तिवारी के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं सीएसपी दुर्ग सिविल टीम द्वारा बोरसी हाट बाजार, उतई टेंपो स्टैंड के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी खिला रहे आरोपियों को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए आरोपी मुकेश यादव पिता शिवनाथ यादव निवासी ग्राम खमरिया के पास से 5 सट्टा पट्टी एवं नगदी 10 हजार, आरोपी इस्लाम अली पिता अख्तर अली निवासी ईरानी डेरा केलाबाड़ी के पास से 6 सट्टा पट्टी एवं 9000 रुपए नगद साहिल खान पिता इसराइल खान निवासी सुभाष चौक बोरसी के पास से 10 सट्टा पट्टी एवं 9040 रुपए, आरोपी मनोज आचार्य पिता शिव आचार्य निवासी बोरसी कॉलोनी के पास से चार सट्टा पट्टी एवं 11,250 रुपए, आरोपी रजत दास पिता रघु दास निवासी एलआईजी कॉलोनी के पास से 4 सट्टा पट्टी एवं 13,050 रुपए नगद जब्त किए गए।