दुर्ग
भिलाई-दुर्ग में नशा बेचने वाले 2 गिरफ्तार, नशीली टेबलेट जब्त
22-Apr-2023 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 अप्रैल। मोहन नगर पुलिस ने 2 आरोपियों को रेलवे स्टेशन के पास नशीली दवाई की बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
ज्ञात हो कि मोहननगर पुलिस एवं एसीसीयू के द्वारा अभी अभी की गई इस संयुक्त कार्रवाई में 1440 नशीली टेबलेट जब्त की गई है। आरोपी जगदीश शदादी (42 वर्ष) नेहरू नगर भिलाई और गुरमुख जुमनानी (53 वर्ष) न्यू दीपकनगर दुर्ग को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे