दुर्ग
दुर्ग, 21 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग के बैनर तले जलाराम सांस्कृतिक भवन में अंडर 17 राज्य चयन स्पर्धा में खिलाडिय़ों का जंगी मुकाबला जारी है।
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय इस स्पर्धा में प्रदेश के अनेक जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ी शिरकत किए है। यह स्पर्धा ओपन वर्ग में 7 तथा गल्र्स केटेगरी में 5 चक्रों में संपन्न होगी। स्पर्धा का दूसरा दिन था । 21 तारीख को डॉ. राहुल गुलाटी, प्रदेश शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष डीसी लुनिया, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री अशोक राठी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किरण अग्रवाल प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खूंटे, कोषाध्यक्ष प्रदीप दास, समाजसेवी जयंतीभाई, इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े के आथित्य में पुरस्कार वितरण एव ं स मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। खेली गई बाजियों में 4 चक्रों पश्चात ओपन वर्ग में 4 अंकों के साथ लव्य ज्योति रैतरे प्रथम स्थान पर चल रहे है और दूसरे स्थान पर दुर्ग के यशद ब बेश्वर जो 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर तथा आयुष प्रिय 3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आगे चल रहे हैं। वहीं बालिका वर्ग में 3 चक्रों पश्चात यशस्वी उपाध्याय 3 अंकों के साथ आगे चल रहे हैं कनक मनकर एवं ओस गुप्ता के ढाई ढाई अंक एवं धारनी साहू के साथ खेल रहे हैं।