दुर्ग
दुकानों के आबंटन के पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार, लाटरी से आबंटन 20 को
19-Apr-2023 3:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 19 अप्रैल। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत निर्मित एलआईसी ऑफिस के सामने स्थित रिक्त दुकान क्रमांक 05 के लिए 29 हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसका जिला शहरी विकास अभिकरण से अनुमोदन प्राप्त हो गया है।
जिसकी लॉटरी द्वारा आबंटन किया जाएगा।रिक्त दुकान की लॉटरी नगर पालिक महापौर कक्ष में 20 अप्रैल गुरुवार शाम 4 बजे किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे