दुर्ग

गुम 101 मोबाइल को ढूंढा पुलिस ने
18-Apr-2023 6:00 PM
गुम 101 मोबाइल को ढूंढा पुलिस ने

   12 लाख के फोन पीडि़तों को लौटाएगी दुर्ग पुलिस   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 18 अप्रैल।
गुम 101 मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ लिया है। उसकी कीमत करीब 12 लाख है। इसे पीडि़तों को लौटाया जाएगा।

दुर्ग जिले में गुम मोबाइल के संबंध में लगातार रिपोर्ट प्रार्थियों द्वारा थानों में दर्ज कराई जा रही है। आईजी दुर्ग रेंज आनंद छाबड़ा के निर्देश पर एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट दुर्ग निरीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में गुम हुये मोबाईलों को खोज कर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने हेतु लगाया गया। 

टीम द्वारा दुर्ग,  भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 101 विभिन्न कंपनियों के मोबाइलों कीमत तकरीब 12 लाख रुपये को बरामद किया गया और अब संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है।

 


अन्य पोस्ट