दुर्ग

झेरिया धोबी समाज का वार्षिक सम्मेलन
18-Apr-2023 3:01 PM
 झेरिया धोबी समाज का वार्षिक सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 18 अप्रैल। निकटवर्ती ग्राम कपसदा में वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें दीप प्रज्वलन के लिए छत्तीसगढ़ धोबी समाज के सलाहकार अनिल रजक बेमेतरा जिला धोबी समाज के संगठन मंत्री  शिवकुमार निर्मलकर जनपद सदस्य धमधा हेमा साहू, कपसदा साहू समाज के अध्यक्ष चेतन साहू एवं बेमेतरा धोबी समाज के जिलाध्यक्ष मेघनाथ निर्मल द्वारा किया गया। तत्पश्चात झेरिया धोबी समाज के कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया और धोबी समाज क्षेत्र के नए पदाधिकारी मनोनीत किये गए, जिसमें  शशिप्रकाश निर्मलकर कपसदा अध्यक्ष एवं  डागेश्वर निर्मलकर हरदी को उपाध्यक्ष  पंचराम निर्मल कोषाध्यक्ष  टीकाराम निर्मल हरदी को पुन: सचिव नियुक्त किया गया एवं सभी गांव से नया पंच नियुक्त किया गया।

सम्मेलन के समापन में सभी पूर्व अधिकारियों प्रतिनिधियों का शाल व श्रीफल से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर आसपास क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बहुत ही उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में  अपना बहुमूल्य योगदान दिया। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज भिंभौरी परिक्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष  शशिप्रकाश निर्मलकर ने दी।


अन्य पोस्ट