दुर्ग
पुलिस ने पकड़ा तो चबा गया बिजली का बल्ब, भर्ती
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 अप्रैल। शनिवार रात स्मृति थाना अंतर्गत जुनवानी क्षेत्र के एक मकान में चोरी करने घुसे आरोपी ने अकेली महिला देख रेप किया और मोबाईल, नगद और गहने लूट कर निकल भागा।
रविवार को पुलिस ने उसे डेरा बस्ती सुपेला से गिरफ्तार किया तो चौकी पहुंच वह वाशरूम गया और होल्डर में फंसा बल्ब निकाल पीछे लगे एल्युमीनियम रोल को चबा खुद को लहूलुहान कर लिया। उसके मुंह से खून निकलता देख पुलिस टीम आनन-फानन अस्पताल ले गई, जहां आरोपी का उपचार जारी है।
पुलिस ने बताया कि चोरी, लूट, रेप की इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम ने सीसीटीवी खंगालते आरोपी की पहचान की और घटना के चंद घंटे बाद रविवार शाम आरोपी एस ध्रुव निवासी डेरा बस्ती सुपेला को गिरफ्तार कर स्मृति नगर चौकी ले गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने लघु शंका की बात कह वाशरूम जाने कहा। वहां पहुंच उसने बल्ब होल्डर से निकाल चबाने लगा। सिपाही ने उसे पकड़ा मगर मुंह में एल्यूमीनियम रोल की वजह से उसके तालू कट गए और खून आने लगा। पकड़े जाने के बाद इस शातिर आरोपी ने डर की वजह से यह कांड किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।