दुर्ग

चंद्रकला लगातार 8 घंटे तैरीं, गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
16-Apr-2023 2:50 PM
चंद्रकला लगातार 8 घंटे तैरीं, गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

ग्रीन केयर सोसाइटी इंडिया ने दिया गोल्डन स्विमिंग गर्ल का खिताब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अप्रैल।
विपरीत परिस्थितियों में भी हौसले बुलंद और कड़ी मेहनत से लक्ष्य प्राप्ति बन सकती। इसे चरितार्थ कर दिखाया है जिला दुर्ग के छोटे से ग्राम पुरई की 15 वर्षीय बालिका चंद्रकला ओझा, जिसने गांव की तालाब में ही लगातार 8 घंटे तैरकर वल्र्ड रिकॉर्ड बनाई है। अपना लक्ष बनाकर बना कर गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपने नाम खिताब दर्ज किया है।

गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के एशिया प्रमुख मनीष बिश्नोई ने बताया कि प्रात: 5.10 बजे तैराकी प्रारंभ हुआ एवं अपनी टीम के साथ सतत 8 घंटे तालाब में मौजूद रहकर ठीक दोपहर 1.10 बजे पर ग्रामवासियों एवं खेलप्रेमियों के समक्ष चंद्रकला ओझा ने विश्व रिकार्ड प्राप्त किया।  गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने चंद्रकला ओझा को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

ग्रीन केयर सोसाइटी इंडिया के अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ पाणिग्राही ने लगातार 4 दिनों तक चंद्रकला की तैराकी में सफ़लता के लिए हिम्मत हौसला बढ़ाया।
मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, ग्राम वासियों के समक्ष ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया द्वारा चंद्रकला ओझा को ‘गोल्डन स्विमिंग गर्ल’  का खिताब दिया गया।

ग्रीन केयर सोसाइटी इंडिया के डायरेक्टर अमुजुरी बिश्वनाथ ने बताया कि संस्था द्वारा सम्मान पत्र, गोल्ड मेडल एवं गोल्डन टैग पहनाकर चंद्रकला ओझा को सम्मनित किया गया। संस्था द्वारा शमी का पौधा भेंटकर पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, जलवायु संतुलन का संदेश देते हुए सम्मान प्रदान किया गया।

चंद्रकला के कोच ओम ओझा को भी सबसे कम उम्र के कोच के लिए गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान युवाओं को प्रेरणा तथा सहयोग करने से प्रदेश तथा देश का नाम विश्व चित्रपट पर रोशन करेंगे। इसे सामाजिक सहायता समझकर शासन, प्रशासन तथा संस्थाऐं भी सहयोग करनी चाहिए।


अन्य पोस्ट