दुर्ग

तापमान 41 डिग्री के पार, सामान्यत: मई के महीने में रहती है इतनी गर्मी
16-Apr-2023 2:08 PM
तापमान 41 डिग्री के पार, सामान्यत: मई के महीने में रहती है इतनी गर्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 अप्रैल।
प्रदेश में कल दुर्ग शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां अभी से तापमान 41 डिग्री को पार कर गया है। सामान्यत: मई के महीने में इतनी गर्मी रहती है। दुर्ग का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस था जो कि सामान्य से 1 डिग्री अधिक है।

प्रदेश में दुर्ग के बाद बिलासपुर अधिक गर्म रहा, जहां का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस था। जिले में दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे, इसके बावजूद शाम तक गर्म हवाएं चलती रहीं। दोपहर में लू चलने के साथ उमस भरी गर्मी ने बेचैनी बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान बढऩे के साथ भूजल स्तर भी तेजी से नीचे गिर रहा है। भू जल स्तर नीचे जाने से कई बोर बंद हो गए है। कृषक जीवन लाल वर्मा का कहना है उनके गांव डोडक़ी में 25 प्रतिशत से अधिक बोर बंद हो गए है। इससे रबी फसलों में पानी सिंचाई करना मुश्किल हो गया है। कृषक रवि ताम्रकार का कहना है कि उनके गांव के आधे से अधिक बोर भूजल स्तर नीचे जाने से बंद हो गए है।


अन्य पोस्ट