दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी पलक वर्मा सहप्रभारी इकबाल ग्रेवाल, सहप्रभारी प्रियंका सारसर एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा 14 अप्रैल को संध्या 5 बजे समस्त जिला मुख्यालय में वॉक फॉर डेमोक्रेसी कार्यक्रम आयेजित करने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा,दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख, भिलाई जिला अध्यक्ष विभोर दुरगकर के नेतृत्व में वॉक फॉर डेमोक्रेसी यात्रा निकाली गई।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा समेत समस्त सीनियर नेताओं ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम के बारे में जिला अध्यक्षों ने बताते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है।
विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल गांधी जी के साथ केंद्र सरकार बदले की भावना के तहत कार्यरत है। भारत मे कांग्रेस ने लोकतंत्र को स्थापित किया है और अब इस हिटलर शाही के खिलाफ युवक कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी एवं प्रदेश एवं केंद्र में पुन: कांग्रेस सरकार आएगी। युवाओं ने मोदी के छल को पहचान लिया है।
कार्यक्रम में इंदु वर्मा, अर्जुन शर्मा, रतनदीप कशेर, गोल्डी कोसरे, महासचिव पृथ्वी चंद्राकर, राहुल राजपूत, सत्या प्रकाश कौशिक, खुमन निषाद, जयंती महानद, विकास साहू, चिराग शर्मा, अमन दुबे, अमोल जैन, अभय दुबे, भूपेश सेन, मेहूल सहित सैकड़ों की तादाद में युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।