दुर्ग

अलविदा तनाव शिविर का आयोजन
15-Apr-2023 3:24 PM
अलविदा तनाव शिविर का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 15 अप्रैल। नगर में प्रथम बार प्रख्यात तनाव मुक्ति विशेषज्ञा ब्रह्माकुमारी पूनम बहन का आगमन हो रहा है, जो कि नगरवासियों को तनाव मुक्त जीवन जीने की कला की सुंदर-सुंदर तरीके अपने नौ दिवसीय शिविर में विभिन्न उत्सवों के माध्यम से बताएंगी।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजऋषि भवन केलाबाड़ी दुर्ग के संयोजन में पुरानी गंज मंडी, गंजपारा दुर्ग में 7 मई से 15 मई 2023 तक नौ दिवसीय आयोजन होगा। जिसका समय संध्या 7 से 8.30 तक है।

एक नजर ब्रह्माकुमारी पूनम बहन के विषय में

ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ख्याति नाम तनाव मुक्ति विशेषज्ञा है जो कि देश के भिन्न-भिन्न स्थानों में पहुंचकर शारीरिक व मानसिक तनाव से हताश व परेशान लोगों के लिए संजीवनी बूटी देने का कार्य करती है। आप बाल्यकाल से ही आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संपर्क में आयी। वे इंदौर के ख्याति नाम चार्टर्ड अकाउंटेंट की सुपुत्री हैं। आध्यात्मिक अध्ययन के साथ-साथ आपने (सीएस) कंपनी सेक्रेटरी की डिग्री भी हासिल की। आपने अपना संपूर्ण जीवन अध्यात्म एवं विश्वकल्याण के प्रति समर्पित किया है एवं देशभर में इस हेतु आप अपनी निशुल्क सेवाएं दे रही है।

पूनम बहन ने सी.एस.के फाउंडेशन कोर्स दिल्ली की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया। वे एक गोल्ड मेडलिस्ट है। संपूर्ण भारत में 22 वर्षों से अलविदा तनाव नाम से शिविर कराने की नि:शुल्क सेवा कर रही है जिसमें हजारों लोगों ने भाग लेकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है और आज खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं आप जीवन में आने वाली रोजमर्रा की समस्याओं का आध्यात्मिक समाधान देती है ।

सभी का जीवन तनाव मुक्त व खुशियों से भरा हो इस उद्देश्य को लेकर ब्रह्माकुमारी दुर्ग की संचालिका ब्रह्माकुमारी रीटा बहन ने शिविर के विषय में बताया हम स्वयं व संस्था के अनेक भाई-बहनें घर- घर जाकर इसका संदेश व पाम्पलेट दे रहे हैं साथ ही नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन  फार्म भी भरा रहे हैं इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा फोन नंबर 88898 88028 उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त शिविर में प्रवेश हेतु प्रवेश पास ब्रह्माकुमारीज दुर्ग के सभी सेवाकेंद्र से प्राप्त किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट