दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़़ की अस्मिता एवं सांस्कृतिक व धार्मिक परिकल्पना को जीवंत बनाये रखने हेतु विशेष प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक निकाय में मिलेट्स कैफे का संचालन किया जा रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता द्वारा 10 अप्रैल को गंडई रोड में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स के बगल में मिलेट्स कैफे उद्घाटन किया गया, जहां छत्तीसगढ़़ी व्यंजन पकवान हमेशा उपलब्ध रहेगा। इस संबंध में अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने कहा ये छत्तीसगढ़़ सरकार का बहुत ही सराहनीय कदम है, क्योंकि आजकल की युवा बच्चे सभी छत्तीसगढ़़ी व्यंजन पकवान को भूलते जा रहे हैं एवं छत्तीसगढ़़ी व्यंजन के प्रति रुचि खत्म हो रही है। मिलेट्स कैफे से सभी लोगों में छत्तीसगढ़़ी व्यंजन के प्रति रुचि बढ़ेगी छत्तीसगढ़़ी अस्मिता को बढ़ावा मिलेगा।
इस कार्यक्रम में अशोक कुमार कसार उपाध्यक्ष, राजीव गुप्ता दुर्ग जिला कांग्रेस महामंत्री, पार्षदगण-हिम्मतलाल ढीमर, चंद्रिका प्रसाद ब्रम्हभट्ट बृजेश सिंह क्षत्रिय एस.डी.एम धमधा, प्रीति गुप्ता मुख्य नगरपालिका अधिकारी, विनायक गर्ग उपअभियंता एवं नगर के गणमान्य नागरिक व निकाय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहें।