दुर्ग
उतई, 14 अप्रैल। भाजयुमो उतई मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु के नेतृत्व में ग्राम हनोदा में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया। भाजयुमों ने बेमेतरा जिले के ग्राम बिरनपुर में साहू समाज के युवक के हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत द्वारा मृतक परिवार से मुलाकात हेतु पहुंचने पर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें बलपूर्वक रोकते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया, जिसके विरोध स्वरूप भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उतई मंडल भाजयुमो द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन,मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत, भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण यदु, फलेंद्र सिंह राजपूत, पार्षद सतीश चंद्रकार,राजेश साहू,मंडल उपाध्यक्ष नूतन निर्मल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश बेलचंदन,भाजयुमों प्रचार प्रसार प्रमुख अनिकेत यादव, पूनमचंद सपहा, किशन यादव सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहें।