दुर्ग

तालाब किनारे शराब बेच रहे दो गिरफ्तार
12-Apr-2023 8:20 PM
तालाब किनारे शराब बेच रहे दो गिरफ्तार

भिलाई नगर, 12 अप्रैल। स्टेशन मरोदा में तालाब पास थैला में रखकर अवैध रूप से शराब बेच कर रहे आरोपियों को पुलिस टीम ने धरदबोचा। 

सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि आरोपी धर्मेन्द्र खाण्डेकर उर्फ घोंचू (20 वर्ष) निवासी स्टेशन मरोदा बजरंग पारा राजेश किराना दुकान के पास नेवई के पास 48 पौवा प्लेन शराब एवं शराब बिक्री रकम 200 नगदी तथा आरोपी कमल कुमार जांगड़े ( 30 वर्ष) निवासी स्टेशन मरोदा के कब्जे से 52 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम 300 रुपये जब्त किया गया। आरोपियों से शराब रखने के संबंध में नोटिस दिया गया और कोई लायसेंस/दस्तावेज नहीं होना लेख कर देने पर दोनों आरोपी के विरूद्ध पृथक-पृथक आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया एवं आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट