दुर्ग

महिला मोर्चा की नवीन पदाधिकारियों की परिचात्मक बैठक
12-Apr-2023 3:43 PM
महिला मोर्चा की नवीन पदाधिकारियों  की परिचात्मक बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या कलिहारी (साहू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका बाघमार, महिला जिला महामंत्री गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजिका बानी सोनी, उपस्थित रहे आयोजित बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष दिव्या कलिहारी पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जो प्रदेश नेतृत्व द्वारा आहवानीत कार्यक्रम का संपादन पूर्ण कराने आवश्यक दिशा निर्देश दिया बैठक के पश्चात महिला मोर्चा द्वारा वृद्ध आश्रम में जाकर कपड़ा, फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं साथ ही साथ आप सभी अब तैयार हो जाएं हम सभी को मिलकर प्रदेश सरकार की महिलाओं के साथ की गई। वादाखिलाफी एवं कार्य गुजारियों को जन-जन तक पहुंचाना है एवं जब तक प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ना बन जाए तब तक हमें चैन से नहीं बैठना साथ ही साथ प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जो भी कार्य हमें प्राप्त होंगे और प्राप्त हैं। उन सभी का भी संपादन हमें करना है। आशा है पार्टी द्वारा आप सभी को जो उम्मीद के साथ पद में नियुक्ति प्रदान की गई है उसमें आप खरा उतरेंगे।

 आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री गायत्री वर्मा ने किया और आभार महिला मोर्चा जिला महामंत्री जय श्री राजपूत ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष- रुपेशवरी साहू, रेखा यादव, नीतू श्रीवास्तव,जिला मंत्री- चंद्रिका साहू, ममता जांघेल, बिंदु सिंह भुवाल, जिला सह कोषाध्यक्ष- मंजू पांडे, जिला मीडिया प्रभारी- शुभी लोहिया, जिला सह मीडिया प्रभारी- प्रीति खरे, जिला कार्यकारिणी सदस्य- संतोषी साहू, बसंती गायकवाड, भारती चंद्राकर, सरिता साहू, वीणा वर्मा, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट