दुर्ग

छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार राजेन्द्र साहू आसाम में करेंगे लोककला का प्रदर्शन
12-Apr-2023 3:05 PM
छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार राजेन्द्र साहू आसाम में करेंगे लोककला का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 12 अप्रैल।
आगामी 15 व 16 अप्रैल को आसाम के आसाबाम में छत्तीसगढ़ी साहित्य संस्कृति और कला का विराट आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार साहित्यकार राजेंद्र कुमार साहू लोक माया लोक धारा के बैनर तले आसाम आशाबाम जा रहे हैं।

राजेंद्र साहू छत्तीसगढ़ के कला साहित्य संस्कृति के ध्वजवाहक बनकर वहां अपनी प्रस्तुति देंगे वे वहां एकल प्रस्तुति देंगे साथ ही कविता पाठ कर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को प्रस्तुत करेंगे।

गौरतलब है कि आसाम में हमारे जो पूर्वज हैं, जिन्हें अंग्रेज अपने जमाने में चाय बागान में मजदूर के रूप में ले गए थे उनकी आबादी वहां करीब 10 के करीब है यूं कहें कि आसाम  में भी एक छोटा सा छत्तीसगढ़ बस्ता है। इस आयोजन में राजेन्द्र साहू कला और संस्कृति के प्रतिनिधि के रूप में जा रहे हैं राजेंद्र साहू 14 अप्रैल और वह मोहन बांसी हवाई अड्डा डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे, जहां वहां के प्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया जाएगा इसके पश्चात वे वहां अपनी प्रस्तुतीकरण देंगे।

इस उल्लेखनीय कार्य के लिए अहिवारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सरपंच लोकमाया और लोकधारा परिवार के सभी कलाकार प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.परदेशी राम वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार अशोक आकाश, कवि मनहरण साहू, महेश वर्मा, आर डी राव, सरपंच परमानंद साहू  एवं ग्राम कंडरका के सरपंच खिलेश्वरी साहू ने राजेंद्र साहू को बधाई दी है।


अन्य पोस्ट