दुर्ग

बेटी के जन्मदिन पर पूरे परिवार ने की नेत्रदान की घोषणा
12-Apr-2023 2:47 PM
बेटी के जन्मदिन पर पूरे परिवार  ने की नेत्रदान की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 अप्रैल। शहर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी मंगल अग्रवाल ने अपनी पुत्री कनिष्का के जन्मदिन के अवसर पर नेत्रदान की घोषणा की।

नेत्रदान की घोषणा परिवार के मंगल अग्रवाल, पत्नी दीप्ती अग्रवाल, पुत्र कौस्तुभ, पुत्री कनिष्का ने की। इस अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, सुरेश जैन उपस्थित रहे व अग्रवाल परिवार को शुभकामनाएं दी।

मंगल अग्रवाल ने कहा वह अपनी लाड़ली बिटिया कनिष्का के जन्मदिन को यादगार बनाना चाहते थे, और अब नेत्रदान की घोषणा से हमें यह जन्मदिन जिंदगी भर यादगार रहेगा और ऊर्जा देते रहेगा, मंगल अग्रवाल ने कहा वह नवदृष्टि फाउंडेशन के कार्यों से प्रभावित हुए व अब संस्था से जुड़ कर सेवा का कार्य कर रहे हैं।

रितेश जैन ने कहा अपने मेहमानों के समक्ष अग्रवाल परिवार ने नेत्रदान की घोषणा कर सन्देश दिया की अपने शुभ दिन को भी सामाजिक कार्यों से यादगार बनाया जा सकता है। आशा है अग्रवाल परिवार के इस निर्णय से समाज प्रेरणा लेगा व नेत्रदान व देहदान हेतु जागरूक होगा।

उपस्थित सभी मेहमानों ने अग्रवाल परिवार के निर्णय की सराहना की व बिटिया के जन्मदिन की बधाइयां दी। हरमन दुलई ने कहा यदि भविष्य में कोई देहदान व नेत्रदान, रक्तदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9826156000 ,9301219898 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है।

 नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, मोहित अग्रवाल, सूरज साहू ,चेतन जैन, दयाराम भाई टांक ने अग्रवाल परिवार को शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट