दुर्ग

विश्व स्वास्थ दिवस पर स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम
11-Apr-2023 3:09 PM
विश्व स्वास्थ दिवस पर स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम

दुर्ग, 11 अप्रैल। विश्व स्वास्थ दिवस के अवसर पर शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के एम.एस.डब्लू (समाज कार्य) विभाग द्वारा गोड़वाना भवन पद्नाभपुर, दुर्ग के स्वास्थ विभाग, स्टार लाईट फाउडेशन एवं समर्थन एन.जी.ओ. द्वारा स्वास्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के एम.एस.डब्लू (समाज कार्य) विभाग के विद्यार्थियों द्वारा माहवारी और नशामुक्ति जागरूकता पर नुक्डऩाटक की प्रस्तुति की गई। इस नुक्डऩाटक का संचालन एम.एस.डब्लू (समाज कार्य) विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी महाजन  एवं सहायक प्राध्यापक राहुल चौधरी के मार्गदर्शन में हुआ। इस नाटक के माध्यम से किशोर बालिकाओं को माहवारी के समय स्वच्छता पर ध्यान देने हेतु मार्गदर्शन किया गया। नाटक के माध्यम से नशा द्वारा होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। नशे की लत को छोडऩे हेतु नशामुक्ति केन्द्र की जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में स्टार लाईट फाउडेशन द्वारा समाज कार्य विभाग को नुक्कडऩाटक की सराहनीय प्रस्तुतिकरण के लिए शील्ड एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट