दुर्ग

शहीद राव की पुण्यतिथि पर एसआर अस्पताल में कल स्वास्थ परीक्षण शिविर
10-Apr-2023 3:12 PM
शहीद राव की पुण्यतिथि पर एसआर अस्पताल में कल स्वास्थ परीक्षण शिविर

भिलाई नगर, 10 अप्रैल। छत्तीसगढ़ माटी के लाल दुर्ग जिले के गौरव शहीद बी शंकर राव की पुण्य तिथि 11 अप्रैल को अमर शहीद बी शंकर राव स्मारक समिति कैम्प 2 भिलाई में श्रंद्धाजद्घल सभा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर द्वारा अमर शहीद बी शंकर राव स्मारक स्थल पानी टंकी दशहरा मैदान कैम्प 2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

 शिविर में ब्लड प्रेशर शुगर परीक्षण नेत्र परीक्षण शारीरीक परीक्षण के साथ दवाईयां नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। शिविर में चिन्हित मरीजों को अस्पताल प्रबन्धन द्वारा नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा। अमर शहीद बी शंकर राव समिति के संयोजक मोटा राजू एवं त्रिलोचन सिंह ने क्षेत्र की जनता से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की है।


अन्य पोस्ट